बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो कार और एक बाइक को मारी ठोकर
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी के पास हाजीपुर बायपास पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने दो कार और एक बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में पांच लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सदर थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त किया है। यह भी पढ़ें- महेशपुर के पास ट्रक की टक्कर से मां-बेटियां घायल, चालक ट्रक छोड़ फरारदुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भगवानपुर की ओर से आ रही एक कार मधुबनी के पास बाइपास को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान मधौल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार के अगले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार घूम गई। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार में पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.