पटना, जनवरी 10 -- पटना बाइपास पर गिट्टी गिराकर वापस जा रहे एक ट्रक चालक से किन्नरों ने 37 हजार छीन लिये। इस मामले में पीड़ित चालक की ओर से पत्रकारनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उसके साथ किन्नरों ने मारपीट भी की। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिड़हा गांव निवासी गौतम राय का कहना है कि छह जनवरी को बाइपास पर ट्रक से गिट्टी गिराकर वापस लौट रहा था। लौटते समय शाम को किन्नर बाइपास पर मिल गए। पहले ट्रक को रुकवाया। उसके बाद पैसा मांगने लगे। जब मैंने पैसा नहीं दिया तो ट्रक से नीचे उतार दिया। मेरे पॉकेट में बिक्री किए गए गिट्टी के 37 हजार छीन लिये। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.