किशनगंज, जनवरी 6 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता भाजपा जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता कौशल किशोर यादव एवं भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह ने विधायक गोपाल अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपकर ठाकुरगंज बाइपास निर्माण के दौरान एलाइनमेंट की जांच कराने की मांग की है। नेताओं ने ज्ञापन में बाइपास निर्माण से बूढ़ीडांगी नदी के प्राकृतिक स्वरूप और जल प्रवाह पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। ज्ञापन में बताया गया कि बाइपास निर्माण के दौरान बूढ़ीडांगी नदी में मिट्टी भराई की जा रही है, जिससे भविष्य में नदी का जल प्रवाह अवरुद्ध होने की आशंका है। इससे नगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही नदी में लंबे समय से गाद की सफाई नहीं होने तथा दोनों किनारों पर हो रहे अवैध निर्माण के कारण बूढ़ीडांगी नदी का अस्तित्व ही समाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.