दुमका, मार्च 18 -- बाइपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का पांचवां दिन धरना जारी -जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व मोर्थ के पदाधिकारी से हुई वार्ता, सौंपा ज्ञापनसरैयाहाट, प्रतिनिधि।एन एच-133 हंसडीहा चोपामोड़ मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट का मुख्य चौराहा चरकापाथर एवं ककनियां मौजा का बाइपास निर्माण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। पांचवें दिन मंगलवार को भी स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।‌ मौके पर अंचल कार्यालय पहुंचे जिला भू अर्जन पदाधिकारी बिनोद कुमार कर्णकार एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक नन्दा व एईई ऋषिकेश कुमार से प्रदर्शन कारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला।इस दौरान ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए एक ज्...