ढाका, मार्च 6 -- Bangladesh imposed daily limits on fuel sales: ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद मिडिल-ईस्ट में छिड़े संघर्ष का असर अब दक्षिण एशिया तक पहुंचने लगा है। सात दिनों की जंग के बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश की नई नवेली सरकार ने शुक्रवार (6 मार्च) को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर दैनिक सीमा तय कर दी है, क्योंकि वहां लोग घबराहट में ईंधन खरीद कर जमा कर रहे हैं। बांग्लादेश में ऐसे में तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। सरकारी संस्था बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPC) ने कहा कि यह कदम ईंधन की मांग को नियंत्रित करने, बाजार में अफवाहों को शांत करने और देशभर में उपलब्ध स्टॉक को स्थिर रखने के लिए उठाया गया है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों तथा उसके जवाब में ईरान की कार्रवाई के बाद मध्य-पूर्व म...