लातेहार, अप्रैल 21 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भाग्य गांव के समीप मंगलवार को एक बाइक दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान राजमणिया देवी ,चुरमन गंझू एवं सेंगर गंझू सभी भाग्य गांव निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बालूमाथ के कोमर गांव से रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भाग्य गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में तीन घायल चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों के सर,पैर सहित शरीर के विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.