औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनंदन बीघा गांव के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक सिमरा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी धरक्षण यादव का पुत्र संतोष कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करने के लिए औरंगाबाद गया था और लौटते समय रघुनंदन बिगहा गांव के पास सड़क पर ठोकर लगने से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.