औरैया, जून 13 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के फूटा कुआं के पास दो दिन पूर्व हुई बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम तुमरिया निवासी राजकुमार गुरुवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फूटा कुआं के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार नीतेश कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी नेहरू नगर, एटा तथा रोहित पुत्र दिलासाराम निवासी करनपुरा, इटावा भी घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- औरैया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई म...