बाइक हादसे में घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
रामपुर, जून 7 -- सैफनी/शाहबाद। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जख्मी वृद्ध की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। वह मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी करीब 70 वर्षीय प्रेमपाल शनिवार को ऊंचागांव निवासी नरेश और प्रेमबाबू के साथ टांडा रोड स्थित मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। टांडा गांव के पास उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को रेफर कर दिया था। प्रेमपाल की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.