बाइक हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- नवाबगंज। थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नंदसा निवासी राहुल कुमार की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बुधवार को दोबारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राहुल कुमार आठ मई की शाम करीब छह बजे अपने भतीजे निखिल के साथ बाइक से कोतवाली कायमगंज क्षेत्र से दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। तभी गांव नगला दमू के पास नवाबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हादसे में राहुल और निखिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.