फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहारीपुर में सड़क पर बाइक खड़ी करने का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। दबंगों ने युवक को ट्रैक्टर से खींचकर हमला किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी ग्रीश शाक्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार शाम वह कटिया से कंपिल आ रहा था। कंपिल चौराहा से पहले सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि यासीन व उसके दो अज्ञात बेटों ने ट्रैक्टर से खींचकर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.