मेरठ, मार्च 14 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दादूपुर डहर में शनिवार को खेत के रास्ते पर बाइक खड़ी होने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट का आरोप लगाया गया है। दादूपुर निवासी सीताराम ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेने जा रहा था। इस दौरान चकरोड पर सचिन की बाइक खड़ी थी। जब उन्होंने सचिन से बाइक हटाने को कहा, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान यशपाल भी सचिन के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रार्थी का भतीजा गुरविंदर और पुत्र सुधीर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...