बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- बाइक हटाने को कहा तो दंपति को मारपीट कर किया घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के बुधौली में सड़क जाम के दौरान बाइक हटाने को कहना एक दम्पति महंगा पड़ गया। नाराज दुकानदार शिवम कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने गीता देवी और इनके पति विनय महतो को मारपीट कर घायल कर दिया है। इस सम्बंध में महिला द्वारा सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पति-पत्नी बैंक जा रहे थे। तभी, बुधौली में वाहनों के काफिले के कारण जाम लगा हुआ था। इसी पर विनय महतो ने जाम हटाने को कहा तो दुकानदारों ने उनकी पिटाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...