गाज़ियाबाद, मई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में रास्ता रोकने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटी पर हमला कर दिया। डंडे से हुए हमले में बेटी का सिर फट गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैला खेड़ा निवासी परवीन बेगम ने विजयनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला अरमान अक्सर गली में बाइक खड़ी कर देता है, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। रविवार रात करीब दस बजे जब उन्होंने बाइक हटाने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ ही देर में अरमान अपने साथी जुनैद निवासी दस मंजिला को बुलाकर ले आया। दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.