धनबाद, फरवरी 28 -- धनबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को शुरू हुई। शुक्रवार सुबह में राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद कैंपस में काफी संख्या में बाइक सवार व चारपहिया सवार पहुंच गए। दोपहर में ट्रैफिक विभाग के कर्मियों ने माइक से घोषणा करते हुए कहा कि बाइक हटाएं नहीं तो चालान काटा जाएगा। बार-बार घोषणा के बाद कई लोगों ने पार्किंग में जाकर अपनी बाइक रखी। - रोजेदारों ने खोला रोजा धनबाद। नगर निकाय चुनाव मतगणना स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद में शुक्रवार को लोगों को एक तस्वीर ने आकर्षित किया। रोजेदार मेयर/ पार्षद समर्थकों ने पॉलीटेक्निक ग्राउंड में इफ्तार कर रोजा खोला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.