अमरोहा, अप्रैल 17 -- पत्नी के मायके जाने से गुस्साए युवक ने बाइक स्टार्ट न होने पर उसमें आग लगा दी। बाइक काफी हद तक जल गई। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। हालांकि, युवक ने पुलिस को दी सूचना में बाइक में अचानक आग लगने की बात कही है। इस मामले में किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहा है। वह गांव के लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए खूब खिला-पिला रहा है। पिछले कुछ दिन के भीतर वह दावतों पर काफी पैसा खर्च कर चुका है। पत्नी उसे चुनाव लड़ने से मना कर रही है। इस बात को लेकर 2 दिन पूर्व पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। युवक ने साफ कह दिया कि वह हर हाल में प्रधानी का चुनाव लड़ेगा। अनबन के बाद पत्नी मायके चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पत्नी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.