इटावा औरैया, मई 10 -- इकदिल। स्टेशन रोड पर शनिवार देर शाम बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला मोती निवासी 32 वर्षीय विवेक पुत्र प्रेमचंद शहर के एक सीएनजी पंप पर कार्यरत है। वह ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी रीतौर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.