बाइक-स्कूटी भिड़ंत में तीन घायल, दो गंभीर
अमरोहा, मार्च 18 -- हसनपुर। स्कूटी व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला बदायूं के थाना फेजगंज बेहटा निवासी शाहिद एवं मोइनुद्दीन वेल्डिंग मिस्त्री हैं। वह कार्य करने के लिए स्कूटी से सोमवार देर रात गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक संभल मार्ग पर थाना सैदनगली के कस्बा उझारी पहुंची कि सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में शाहिद एवं मोइनुद्दीन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया गया, जहां से शाहिद एवं मोइनुद्दीन की हालत को गंभीर देखते हुए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.