मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र में सफेदा रोड पर बाइक व स्कूटी की आमने-सामने की हुई भिडंत में बच्ची महिला समेत चार लोग घायल हो गएं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को मेरठ के पल्लवपुरम निवासी सुनील पुत्र वीर सैन अपने साथी डोरीवाला निवासी जमशेद के साथ बाइक से खतौली की ओर आ रहा था। सफेदा रोड के समीप पहुंचा तो सामने से बाइक स्कूटी से बाइक की भिडंत हो गई। स्कूटी पर महिला अपनी बच्ची के साथ जा रही थी। स्कूटी पर दीपा पत्नी विपिन निवासी गांव बेलडा थाना जानसठ अपनी दस साल की बच्ची तनु के साथ थी। हादसे में बाइक व स्कूटी पर सवार सभी लोग घायल हो गएं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.