बलिया, दिसम्बर 4 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक और स्कूटी के बीच गुरुवार को आमने-सामने की टक्कर में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी समेत दो लोग घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरही थाना क्षेत्र के उजियार निवासी 24 वर्षीय सुनील राम अपनी पत्नी लक्की को बाइक से लेकर कैथवली गांव बुआ के यहां गया था। दोपहर बाद दोनों मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में एनएच 31 पर इलाके के सोबंथा के पास सामने से आ रही स्कूटी से बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में राहुल के साथ स्कूटी सवार सिकन्दरपुर निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र गुप्ता गंभीर रुप से घायल हो गये, जबकि लक्की को हल्की चोंटे आयी। आसपास के लोगों ने दोनों सभी घायलों को सीएचसी नरही पर पहुंचाया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.