बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर
संभल, अप्रैल 29 -- थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने बड़ा हादसा करा दिया। लोदीपुर सीएनजी मार्ग पर गांव मलन के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी सवार अक्षय निवासी एछौरा कम्बो और बाइक सवार रोहित कुमार निवासी जयंतीपुर (मुरादाबाद) अपने-अपने रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान गांव मलन के पास दोनों की तेज गति में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही असमौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.