कटिहार, अप्रैल 9 -- कदवा, एक संवाददाता बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परभेली हाट के तालाब के समीप 40 वर्षीय महिला रजनी देवी की बाइक गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मगर परिजन मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। इस मामले में भर्री पंचायत के सरपंच संजीव दास व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भर्री पंचयात के वार्ड संख्या 12 स्थित बभनगांव ग्राम निवासी चंदन विश्वास 40 वर्षीय पत्नी रजनी देवी अपने भतीजे छोटू कुमार पिता बिनोद विश्वास के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायका चौनी पंचयात के रौनिया गांव से अपने ससुराल भरी पंचायत के बभनगांव आ रहा था । इसी क्रम में परभेली हाट से पश्चिम तलाब के समीप ठोकर में बाइक उछलने के कारण महिला बाइक से पीछे गिर गई । जिससे महिला बेहोस हो गई तभी महिला का भतीजा...