बगहा, जून 17 -- चनपटिया। चनपटिया पुलिस ने मंगलवार की देर शाम शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के साहू टोला जैतिया गांव के समीप छापेमारी की। वहां बाइक की डिक्की व झोले से 39 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की गयी। पुलिस ने मौके से बाइक सवार धंधेबाज रामगढ़वा निवासी बिहारी धांगड़ (24) एवं लौरिया के गोबरउरा निवासी एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि धराए दोनों धंधेबाजों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस मामले में अग्रेतर कारवाई कर रही है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम पुलिस ने बिक्री के लिए शराब ले जाने की गुप्त सूचना पर साहू टोला जैतिया में नहर के समीप अपनी जाल बिछायी। यह भी पढ़ें- बाइक से 39 लीटर शराब बरामद, दो धराए तभी एक बाइक पर दो सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को खदे...