औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के बैजा बिगहा स्कूल के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 160 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने अंबा थाना क्षेत्र के सिंघना निवासी पंचम कुमार सिंह और बेला निवासी रवि रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों आरोपी एक बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में दो ट्यूब के अंदर शराब भरकर ले जा रहे थे। संदेह के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त कर ली है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.