आदित्यपुर, जून 23 -- परसूडीह थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में गोविंदपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने छोटे भाई को ड्यूटी से लेने के लिए बाइक से जा रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परसूडीह थाना पुलिस भी पहुंची और जांच शुरू कर दी। केबुल बस्ती निवासी धीरज कुमार (29) शनिवार देर रात अपने छोटे भाई को लेने के लिए परसूडीह रेलवे फाटक की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ढांचे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां मौजूद बांस का एक नुकीला हिस्सा उनकी गर्दन में घुस गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और रक्तस्राव होने लगा। बताया जाता ह...