फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट पर पुलिस ने खुद से संज्ञान लेकर केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टीकर के लोगों ने पुलिस को एक युवक द्वारा लापरवाही से स्टंट करने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो भी दिखाया। बाइक नंबर के आधार पर उसके मालिक का नाम शोएब अली निवासी फरीदपुर सामने आया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसका रिश्तेदार यूनुस चला रहा था। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...