जमुई, मार्च 8 -- झाझा । निज संवाददाता बाइक से शराब की खेप लेकर भागते दो धंधेबाज़ों को एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा बाइक व शराब समेत धर दबोचे जाने की खबर है। इस क्त्रम में झाझा थाना के एसआई दिलीप कुमार के आवेदन के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग शराब लेकर धोबियाकुरा की ओर जाने वाले हैं। ऐसे में एसआई धर्मेंद्र कुमार व अजय पांडे एवं बल के साथ पुलिस स्थानीय गायत्री मंदिर के पीछे मोर्चा ले रखा था। उसी दौरान वहां से गुजरते आरोपी पुलिस को देखते ही शराब समेत बाइक को वहीं छोड़कर भागने लगे जिन्हें खदेड़कर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने बताया कि धराए आरोपी विनोद दास व अनिल रविदास धोबियाकुरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से 180 मि.ली की 4.68 लीटर एवं 375 मि.ली की कुल 17 बोतल बरामद होने की बात बताई गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.