बाइक से लौट रही महिला से मोबाइल छीना
गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद। एनएच-नौ स्थित लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी के गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला का मोबाइल छीन लिया। घटना के वक्त पीड़िता नोएडा से बाइक पर लौट रही थी। पीड़िता ने रेपिडो बाइक के चालक पर भी शक जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना का विवरण लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी में रहने वाली पुष्पा रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 मई की रात वह नोएडा स्थित बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से रेपिडो बाइक सेवा लेकर अपने घर लौट रही थीं। रात करीब नौ बजे जैसे ही वह लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक सोसाइटी के मुख्य गेट के पास पहुंचीं तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।
मदद की अपील घटना के बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसी दौरान वहां मौजूद एक ऑटो चालक ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.