बस्ती, मई 9 -- बस्ती। शहर कोतवाली के मालवीय रोड स्थित चमन वाटिका के पास एक युवक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। ब्लॉक रोड रौता चौराहा निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया है कि गत दो मई को उनका भाई रविदीप श्रीवास्तव रौता चौराहे पर खड़ा था।आरोप है कि तभी विपक्षी सिद्धांत सिंह वहां आया और उनके भाई से उन्हें चमन वाटिका तक छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद भाई बाइक से उसे चमन वाटिका छोड़ने गया। यहां पहले से मौजूद विपक्षी हर्ष सिंह ने उनके भाई को अपशब्द कहा। ऐसा करने से भाई ने मना किया तो दोनों ने मिलकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सिद्धांत सिंह निवासी रौता पार कोतवाली और हर्ष सिंह निवासी बैरिहवां थाना कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।...