बाइक से रेलवे ट्रैक पार करते समय आ गई ट्रेन, बाइक चकनाचूर, चालक की बची जान
बस्ती, जून 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर रेल खंड पर उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया, जब एक युवक अपनी बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहा था। ट्रेन करीब आता देख युवक अपनी बाइक छोड़कर भागा। उसके बाद ट्रेन की जोरदार ठोकर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। गौर थानाक्षेत्र निवासी जगदम्बा पुत्र राम सागर ने नई बाइक ली। वह अपनी बाइक लेकर समय माता मंदिर बलुआ पहुंचा। मंगलवार सुबह पूजन कराने के बाद वह बाइक लेकर रेलवे लाइन पार करने लगा। यहां पर कोई क्रासिंग नहीं है। जैसे ही वह अप ट्रैक क्रास करते हुए डाउन ट्रैक क्रास कर रहा था कि उसी समय गोरखधाम एक्सप्रेस आती दिखी। ट्रेन करीब पहुंची देख युवक अपनी जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर ट्रैक से हट गया। इसी पल ट्रेन ने बाइक में ठोकर मारी और बाइक पास के झाड़ियों में जा गिरी। नई बाइक पूरी तरह से टूट गई। अचानक हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.