नोएडा, अप्रैल 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक से मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को बुधवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बाइक और लूट के 12 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने लोगों को डराने के लिए रखे गए चाकू को भी कब्जे में ले लिया। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-60 क्षेत्र से दो आरोपियों विनेश उर्फ राहुल और सलमानको गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल फोन बरामद हुए, जो नोएडा, दिल्ली और आसपास के इलाकों से स्नेचिंग कर जुटाए गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक से राह चलते लोगों के मोबाइल फोन छीन लेते थे। बरामद बाइक के बारे में खुलासा हुआ कि उसे सेक्टर-3 से चोरी किया गया था, जिसके संबंध...