एटा, मई 7 -- बाइक से पहले टक्कर मारकर घायल कर दिया। विरोध करने पर चाची-भतीजे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नयागांव के गांव नगला सबल निवासी जगवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पांच मई की रात को गांव के ही रोहित बाइक से आ रहे थे। आरोप है कि बाइक से भतीजे नीतेश जो घर के सामने खड़ा था तो उसमें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी रीता देखने गई। बाइकसवार ने अपने भाई बृजभान को बुला लिया। भतीजे, पत्नी के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर की आवाज सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना नयागांव पुलिस ने मामले की जा...