गंगापार, फरवरी 12 -- क्षेत्र के कठौआ पुल स्थित प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को स्कूली बच्चे सवार एक थ्री-व्हीलर टेंपो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत तीन छात्र और बाइक सवार घायल हो गए, जबकि दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुढ़ा कुंडा प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र खुर्शीद आलम बच्चों को लेकर झरहा स्थित एक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू है। कठौआ पुल के पास बने कट से दाहिनी ओर प्रवेश करते समय मंसूराबाद से लालगोपालगंज की ओर जा रही बाइक से टेंपो की अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया और बाइक सवार आनापुर के भीटी निवासी रोहित पुत्र मेवालाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.