नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 में बाइक सवार ने स्कूटी सवार फैक्टरीकर्मी युवती को टक्कर मार दी। घायल युवती का दिल्ली के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता के पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मोहम्मद नसरुल्लाह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बिशनपुरा गांव में किराये पर रहते हैं। उनकी बेटी आफरीन खातून सेक्टर-59 स्थित फैक्टरी में काम करती है। आफरीन 20 जनवरी की रात फैक्टरी से काम समाप्त कर स्कूटी से घर लौट रही थी। सेक्टर-58 के सी ब्लॉक में बाइक सवार ने आफरीन की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवती दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल युवती को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.