देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। होली नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से बिहार भेजी जा रही 12 पेटी देसी शराब सोमवार को बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। रंगों का त्योहार होली नजदीक आ रही है। जिसके चलते बिहार बार्डर इलाके में शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। तस्करों के सक्रिय होते ही पुलिस की चौकसी भी बढ़ा दी गई है। सोमवार को मिश्रौली रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 12 पेटी देसी शराब बरामद बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विशाल कुमार चौधरी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.