मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के नरौली चौक के पास बुधवार की सुबह बाइक से बचने में ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच शिक्षिकाएं और चालक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉ. नित्यानंद शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो शिक्षिकाओं को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में प्रगति कुमारी, अनीता कुमारी, कमलेश कुमारी, मनीषा कुमारी, सावित्री कुमारी और चालक ललितेश कुमार शामिल हैं। घायल शिक्षिकाओं ने बताया कि वे लोग उत्क्रमित हाईस्कूल रतमणियां जा रहे थे। जेल चौक से ऑटो किए थे। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल रास्ते में बाइक सवार से बचने में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.