बाइक से फिसलकर गिरी महिला, जान गई
बिल्ल्होर, अगस्त 30 -- बाइक से फिसलकर गिरी महिला, जान गई घाटमपुर। जहानाबाद रोड पर नौरंगा के पास बाइक से फिसलकर सड़क पर गिरने से पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। बाइक महिला का बेटा चला रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।फतेहपुर जनपद के बुढ़वा अमौली निवासी 50 वर्षीय नीता सचान पत्नी प्रवीण सचान अपने बेटे 25 वर्षीय आनंद के साथ बाइक से घाटमपुर क्षेत्र के मोतीपुर गांव एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। नौरंगा के पास बाइक से फिसलकर महिला गिर गईं और सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उन्हें घाटमपुर सीएचसी लाया गया। यहां पर डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.