बाइक से नहर में गिरी युवती की मौत
फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे युवती की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिमौरा गांव निवासी धुन्नी की पुत्री सुलेखा देवी हथगाम निवासी नवल पुत्र अमर सिंह और उसके फुफेरे भाई भोला सिंह पुत्र कल्लू के साथ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से जा रही थी। नरैनी के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिससे तीनों घायल हो गए। अस्पताल में डाक्टरों ने सुलेखा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों युवकों का इलाज जारी है। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.