वाराणसी, मार्च 3 -- लोहता। थाना क्षेत्र के छितौनी बंधा पर सोमवार रात लगभग दस बजे शाहिल प्रजापति (12 वर्ष) अपने घर से कुछ दूर सामान खरीदने जा रहा था। इस बीच पीछे से एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार से धक्का मार दिया। इस वजह से शाहिल घायल हो गया। पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात शाहिल की मौत हो गई। वह कक्षा छह का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शाहिल के पिता दिनेश प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर मौर्य ने बताया कि गाड़ी चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुत्र की मौत की खबर पाकर मां उर्मिला देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.