भागलपुर, मई 7 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई। मामला बुधवार देर शाम की है। घायल महिला की पहचान कासिमपुर मुसहरी टोला के तिलिया देवी (42 वर्ष) पति दिरो मांझी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों बताया कि महिला शौच के लिए सड़क पर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने असंतुलित होकर धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...