देवरिया, दिसम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के लकड़ी हट्टा मोहल्ले में दोस्त के घर जा रहे बाइक सवार युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला बोल कर गुरुवार की रात घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के बांस देवरिया के रहने वाले कृष्णा रावत गुरुवार की रात बाइक से लकड़ी हट्टा मोहल्ले में अपने एक दोस्त के घर जा रहे थे, अभी वह लकड़ी हट्टा मोड़ के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और पिटाई करने के साथ ही चाकू घोप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर गए। लोगों के सहयोग से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.