प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम का पुरवा डंडौली गांव निवासी जयसिंह पटेल पुत्र राम कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी दुकान खनवारी बंधा के पास है। 15 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह लालाबाजार पुलिस चौकी के पास पहुंचा अचानक बाइक समेत वह गिर गया। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन तभी वहां पहले से मौजूद युवक उसे गालियां देते हुए पीट दिया। पीड़ित जयसिंह की तहरीर पर पुलिस ने सतीश तिवारी, शिवाकान्त तिवारी, सत्यम दुबे को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.