गोपालगंज, मई 2 -- थावे। थाना क्षेत्र के कबिलासपुर बाजार में 25 अप्रैल को बाइक की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इंद्रवा गांव निवासी अमजद अली का इलाज वर्तमान में गोरखपुर में चल रहा है। मामले में शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इस संबंध में घायल की पत्नी यास्मीन जहां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति शाम करीब चार बजे बाइक से गोपालगंज जा रहे थे। इसी दौरान कबिलासपुर बाजार में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गए। जिससे उनके पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मामले में रेहान अली, सुफिया अली सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.