भदोही, अप्रैल 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सीता बाबा मंदिर के पास मीरजापुर रोड पर आटो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस दौरान आटो पलट गया। जिससे उसमें सवार एक युवक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के चकराजाराम, तिवारीपुर गांव निवासी शेष कुमार गौतम 25 वर्ष अपने साथी शिव बाबू 30 वर्ष के साथ काम करके वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में उनकी अनियंत्रित बाइक गोपीगंज से मिर्जापुर जा रही आटो से टकरा गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी तेज थी कि आटो पलट गया। आटो सवार लाल बहादुर निवासी ब्रह्म नगर राबर्टसगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए ज्ञानपुर काशी नरेश महाविद्यालय ग...