संभल, मई 3 -- बबराला थाना क्षेत्र के गांव केवलपुर तिपेड़ा में शुक्रवार शाम मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। बाइक से चोट लगने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-ही-देखते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। हालात ऐसे बन गए कि ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। राहुल पुत्र प्रदीप की बाइक से एक व्यक्ति को चोट लगने के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। पहले महिलाओं के बीच विवाद हुआ, लेकिन कुछ ही देर में पुरुष भी आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जन्मदिन पार्टी में पथराव-जानलेवा हमले में कार्रवाई को थाने में हंगामा घटना के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना के समय क्षेत्र में गश्त कर रहे एसआई अलकेचंद और सिपाही रवेन्...