फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। शहर के हरिहरगंज ओवरब्रिज के ऊपर गुरुवार दोपहर एक महिला को बाइक से टक्कर मारकर उससे मंगलसूत्र छीन बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में लगी है। राधानगर थाना के केवई निवासी सीमा पत्नी सोनू मिश्रा ने बताया कि वह वर्तमान में शहर के सैय्यदबाबा चौराहा में रह रही हैं। गुरुवार दोपहर वह अपनी बहन रेखा मिश्रा पत्नी ओम मिश्रा निवासी मेवली थाना मलवां के यहां से लौट रही थी। पुल के ऊपर साधन का इंतजार कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने के बाद बाइक सवार ने मदद का दिखावा करते हुए उन्हें उठाने की कोशिश की। इसी दौरान उसने गले से करीब दो ग्राम सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और राधानगर की ओर भाग निकला। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.