संतकबीरनगर, जनवरी 13 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहुरेगांव में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाई जा रही पल्सर बाइक की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। ग्राम लहुरेगांव निवासी बालजी मिश्रा (50) पुत्र स्वर्गीय रामानुज मिश्रा बीते 31 दिसंबर की शाम करीब 5:30 बजे किसी कार्य से पैदल सड़क के किनारे जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालजी मिश्रा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल सीएचसी हैंसर बाजार पहुंचाया। वहां से चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.