गाजीपुर, अप्रैल 8 -- मरदह। बिरनो थाना के बीरबलपुर निवासी रामबचन यादव के प्रार्थना पत्र पर बीरबलपुर गांव निवासी शेषनाथ राजभर,गुडडू राजभर,चंद्रिका राजभर, मुंशी राजभर के विरुद्ध दरवाजे पर चढ़ कर मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। रामबचन यादव ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी शेषनाथ राजभर ने पारस राजभर के घर के पास मेरे पुत्र मनीष यादव को शराब के नशे में बाइक चलाते हुए टक्कर मार दिया। पुनः अपने घर से गुड्डू राजभर,मुंशी राजभर,चंद्रिका राजभर के साथ दरवाजे पर चढ़कर गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी पुत्री रानी यादव,सुंदरी यादव पुत्र मनीष यादव को मारा पीटा। घायलों का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.