फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-85 स्थित ऑटो स्ट्रीट में रोडरेज के दौरान युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना खेड़ी पुल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-85 निवासी पीड़ित रोहित सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिचित विक्रम सिंह के साथ कार में सवार होकर ऑटो स्ट्रीट आया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी कार की खिड़की में टक्कर मार दी। जब उसने उसे धीरे चलने की सलाह दी तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। 10-15 युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसों से पिटाई की। जब उसका साथी विक्रम मारपीट का वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों नेमोबाइल फोन...