कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिटकहना मजरा कशिया पूरब निवासी जियालाल ने बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने भाई अमर सिंह के साथ निमंत्रण में शामिल होने प्रयागराज गया था। देर रात लौटते वक्त पन्नोई गांव के समीप उसकी बाइक से कल्लू नाम के युवक को टक्कर लग गई। इसी बात पर कल्लू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित तथा उसके भाई की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी इंद्रदेव ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.